Ranchi : रांची की सड़कों पर एक बार फिर आदिवासी अस्मिता की चिंगारी धधकने को है। 3 जून की शाम, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा। वहीं 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। हालांकि बंद से दवा दुकानों, एंबुलेंस, मरीजों, परीक्षार्थियों और आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है। आदिवासी नेताओं ने मीडिया से कहा कि विकास योजनाओं की आड़ में जमीन हड़पने का खेल चल रहा है। नगड़ी में रिम्स पार्ट-2 परियोजना के नाम पर आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। मरांग बुरू और पारसनाथ पहाड़ जैसे पवित्र स्थलों पर भी अतिक्रमण के आरोप लगाये गये। वहीं, सरकारी शराब दुकानें गांवों में खोलने के प्रस्ताव को आदिवासी संस्कृति तोड़ने की साजिश बताया गया। उनकी मांग है कि जमीन, जंगल, जल और संस्कृति की रक्षा हो, सरकार की जनविरोधी नीतियों की वापसी हो एवं आदिवासी युवाओं को गुमराह करने वाली शराब नीति पर पुनर्विचार हो। नेताओं ने कहा कि “ये बंद सिर्फ विरोध नहीं, ये चेतावनी है, आदिवासियों की जमीन पर हाथ मत डालिये, नहीं तो ये मशाल सिर्फ रोशनी नहीं फैलायेगी, क्रांति भी जगा देगी। बंद का ऐलान करने वालों में अजय तिर्की, प्रेमशाही मुंडा, गीताश्री उरांव, निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, सुशीला उरांव, आकाश तिर्की और संगीता कच्छप जैसे नेता शामिल थे।
- Tags
- Bharat Bandh
- bharat bandh news
- bihar jharkhand news
- jharkhand
- jharkhand band
- jharkhand bandh
- jharkhand bandh 2025
- jharkhand news
- jharkhand news live
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- jharkhand tribals
- Jharkhandnews
- kohram
- Kohramlive
- latestupdates
- ranchi
- ranchi news
- ranchi today
- Ranchinews
- कोहराम
- कोहराम न्यूज
- कोहराम लाइव
- कोहराम समाचार
चार बच्चों की मां को कुंवारी बताकर कराई शादी, दो दिन बाद पुलिस की एंट्री…
UP : यूपी के रामपुर में शादी के नाम...
रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...
खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…
UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...
कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…
Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...









