spot_img

‘छुट्टे नहीं हैं’ वाली टेंशन खत्म! ATM से निकलेंगे छोटे नोट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जल्द ही ATM से 10, 20 और 50 रुपये के नोट भी निकल सकेंगे। केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस दिशा में नई तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को बाजार में छुट्टे पैसों की परेशानी से राहत मिल सकेगी। संसद में जानकारी देते हुये वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि छोटे नोटों की कमी नहीं है, बल्कि मौजूदा ATM मशीनें 500, 200 और 100 रुपये के नोट देने के हिसाब से डिजाइन की गई हैं। इसलिए छोटे नोट निकालना तकनीकी रूप से संभव नहीं हो पाता। अब इस समस्या के समाधान के लिए ‘स्मॉल डिनॉमिनेशन डिस्पेंसर’ नाम से एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इन नई मशीनों से 10, 20 और 50 रुपये के नोट आसानी से निकाले जा सकेंगे। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष में 10 रुपये के 439.4 करोड़, 20 रुपये के 193.7 करोड़ और 50 रुपये के 130.3 करोड़ नोट बाजार में भेजे गये हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एटीएम से छोटे नोट मिलने शुरू होने पर छोटे व्यापारियों, ऑटो-रिक्शा चालकों और आम लोगों के लिए लेनदेन और आसान हो जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...