kohramlive desk : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी वर्षा एवं आंधी-तूफान ने 9 लोगों की जान ले ली है। 17 लोग जख्मी हुए हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने दी है। उसकी ओर से बताया गया है कि भारी बारिश की सबसे अधिक मार चित्राल, डीर, मानसेहरा और स्वात समेत पहाड़ी एवं पर्वतीय जिलों पर पड़ी है।
Read More :हजारीबाग एसपी की कार ट्रेलर से टकराई, IPS गंभीर रूप से घायल, मेडिका में एडमिट
श्रीलंका में 2,40,000 लोग हुए हैं प्रभावित
श्रीलंका में जून के पहले सप्ताह में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 2,40,000 लोग प्रभावित हुए थे। बीते हफ्ते अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रमुख मेजर जनरल सुदांता राणासिंघे ने बताया था कि खराब मौसम की वजह से 10 जिलों के 60,674 परिवारों के 2,45,212 लोग प्रभावित हुए हैं।
Read More :Kanke : खेत में इस हालत में मिला युवक का शव… देखिये वीडियो
ऑस्ट्रेलिया में गुल हो गई 2,00,000 घरों की बत्ती
पिठले दिनों दक्षिणपूर्व ऑस्ट्रेलिया में तूफान और बाढ़ के कारण पेड़ उखड़ गए थे। लोग कारों और घरों में फंस गए और 2,00,000 से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई थी। मौसम विज्ञानी केविन पार्किन ने कहा था कि विक्टोरिया राज्य और उसकी राजधानी मेलबर्न में बीते बुधवार रात को 119 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
Read More :ड्यूटी के दौरान कर रहे थे शराब पार्टी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड












