spot_img

घर से उठती सड़ांध ने खोल दिया बड़ा राज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : लोहरदगा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा गांव में रघु उरांव उर्फ रघुवीर नामक युवक ने अपनी पत्नी फूलो उरांव की हत्या कर उसके शव को घर की दीवारों के बीच हमेशा के लिए दफना दिया जैसे अपने गुनाह को भी दफना देना चाहता हो। लेकिन गुनाह की बदबू कहां छिपती है?

घटना 24 अगस्त की है, जब गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट से लौटते वक्त पति-पत्नी में कहासुनी हुई। घर लौटने के बाद झगड़ा ऐसा बढ़ा कि रघु ने फूलो की जिंदगी ही छीन ली। अगले छह दिन तक घर शांत रहा, लेकिन जब घर से उठती सड़ांध ने पड़ोसियों के दिलों को कंपाया, तब जाकर पुलिस को खबर दी गई। भंडरा थानेदार अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर दंडाधिकारी प्रतिमा कुमारी और फॉरेंसिक टीम के साथ शव को बरामद किया। शव की हालत इतनी खराब थी कि लोहरदगा में पोस्टमार्टम मुमकिन नहीं हो सका। अब यह जांच रांची के रिम्स में होगी।

चौंकाने वाली बात ये भी है कि यह रघु का पहला अपराध नहीं है। साल 2010 में उसने अपने पिता की हत्या की थी और 2014 में अपनी चाची पर भी जानलेवा हमला किया था। अब एक बार फिर, रिश्तों की बुनियाद को उसने अपने हाथों से तोड़ डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हा’दसा, तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...