spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सांप ने डंसा, पर बिगड़ा सिस्टम सुमित्रा को निगल गया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Simdega : सांप के डंस लेने के बाद बिगड़े सिस्टम ने सुमित्रा देवी को निगल लिया। उसके घरवाले चीखते-चिल्लाते रहे, अस्पताल का दरवाजा पीटते रहे, पर दरवाजा नहीं खुला। जबतक दूसरे अस्पताल ले जाते, सुमित्रा का दम निकल गया। यह शर्मनाक घटना सिमडेगा के बानो इलाके की है। सुमित्रा की मौत के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और उनके घरवालों में बेहद गुस्सा है। कुछ लोगों का इल्जाम था कि उनसे कहा जाता है कि सांप काटने पर झाड़फूंक छोड़ सीधे अस्पताल जाये, पर अस्पताल का गेट खुलता ही नहीं, ऐसे में वे क्या करें। वहीं इस घटना पर सिमडेगा के CS डॉ नवल कुमार ने अफसोस जताया है, उन्होंने गहरी चिंता जाहिर करते हुए जांच की बात कही है। CS ने जिले के सभी CSC, PSC और अस्पताल प्रबंधन से 24 घंटे अस्पताल का गेट खुला रखने और एंटी स्नेक वेनम रखने का निर्देश दिया है। वहीं बानो CHC प्रभारी डॉ. एसके रवि ने मीडिया के सामने पूरे मामले के लिए गार्ड को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं जांच के बाद गार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि अस्पताल में 27 पीस एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है।

घटना के संबंध में बताया गया कि सिमडेगा के बादलूम गांव में रहनेवाली सुमित्रा देवी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। घर के लोग जल्दबाजी में उसे बानो अस्पताल ले गये। अस्पताल का गेट बंद था। घरवाले चीखते-चिल्लाते रहे पर गेट नहीं खुला। डॉक्टर को काफी बुलाया लेकिन कोई नही आया। देर रात 3 बजे के करीब घरवाले बेहद परेशान हो गये। इसके बाद सुमित्रा को कोलेबिरा अस्पताल ले जाया गया। वहां वह मुर्छित हो गई। यहां से उसे सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : रांची में आज फिर धारा 144, जानें इलाका…

इसे भी पढ़ें : सुप्रसिद्ध देवघर मंदिर की दानपेटी खुली, दो माह में 18 लाख 59 हजार आये…

इसे भी पढ़ें : UPSC की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले को सरकार देगी 1 लाख… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गुजरात से निकला बिपरजॉय अब यहां मचा सकता है तबाही…

इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन ने बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर दिए निर्देश

इसे भी पढ़ें :

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: