SP के तेवर देख सन्न हुये थानेदार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : धुंध की हल्की चादर और नवम्बर की ठंडक भरी हवा के बीच आज हजारीबाग पुलिस लाइन में माहौल कुछ और ही गर्म था। वजह थी, पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में बुलाई गई मंथली क्राइम मीटिंग, जहां हर थानेदार अपनी फाइलें थामे बैठे थे। बैठक में अक्टूबर माह के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लेकर लंबित मामलों की प्रगति और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती, हर बिंदु पर कड़ी नजर रखी गई। रिपोर्टों के पन्ने पलटते ही यह साफ हो गया कि पुलिस की हालिया कार्रवाइयों ने कई गैंग और असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ी है, लेकिन SP इससे संतुष्ट नहीं थे। मीटिंग में पुलिस कप्तान का स्वर अचानक तल्ख हुआ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि जिले में अवैध बालू उठाव, अवैध परिवहन और कोयला चोरी, किसी भी कीमत पर नहीं चलेगी। अगर मिलीभगत या लापरवाही पाई गई तो विभागीय कार्रवाई तय है। हजारीबाग में बढ़ते साइबर अपराध, चोरी की वारदातें, सड़क दुर्घटनायें और छेड़खानी जैसे मामलों पर भी जोर दिया गया। SP ने आदेश दिया कि रात्री गश्ती और पेट्रोलिंग में कोई ढिलाई नहीं होगी, संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी, अपराध होने पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई, उनके शब्दों में दृढ़ता साफ झलक रही थी,जैसे अपराधियों को पहले ही उनकी आने वाली मुश्किलें दिखा देना। बैठक समाप्त होने से ठीक पहले SP ने बेहद साफ लहजे में कहा, अब देखना यह है कि आप सब मेरे निर्देशों को कितनी गंभीरता से लागू करते हैं। जरा-सी भी लापरवाही हुई तो बख्शा नहीं जायेगा।

spot_img

Related articles:

रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…

राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ

10 दिन का युद्धविराम…

इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि  युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा

DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों

Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…

शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन

”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”

उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।