Bihar : पटना(Patna) के बाइपास इलाके में सनसनी फैला देने वाले रोशनी हत्याकांड में अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है।मीठा कुआं इलाके के एक कूड़ेदान से पुलिस ने खून से सना फुल पैंट, चप्पल, रूमाल और सफेदा बरामद किया है। परिजनों ने चप्पल को रोशनी का बताया है, जिसके बाद यह बरामदगी केस का सबसे बड़ा सुराग बन गई है। पुलिस का मानना है कि गुनहगार दूर नहीं गया है, वह आसपास के इलाके में ही छिपा हो सकता है।इसी वजह से स्थानीय लोगों पर नजर, हर आने-जाने वाले की जांच एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तेज कर दी गई है।
Patna पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुये FSL की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वॉड ने गलियों और कचरे के ढेर तक खंगाला। खून के निशान, कपड़ों के फाइबर जैसे अहम सबूत जुटाये जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। यहां याद दिला दें कि रोशनी बुधवार सुबह से लापता थी। बाद में घर से 500 मीटर दूर गली में उसका शव मिला। शव कंबल में लिपटा हुआ था। 48 घंटे बीतने के बाद भी हत्या की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।
इसे भी पढ़ें : CM आवास में खाकी के नये चेहरों से रूबरू हुये हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़ें : बरही में बैंक डकैती की वारदात पर क्या बोल गये SP… देखें वीडियो




