Kohramlive : बॉलीवुड के मशहूर कपल माने जाने वाले अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor )और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद जो कारण सामने आया है, उसे जान-सुन उनके फैंस दंग हैं। अर्जुन कपूर ने खुद इसका खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में आये थे। दोनों ने ऑफिशियली अपने रिलेशन को अनाउंस भी किया था, वहीं अक्सर पार्टी में भी साथ जाते थे। दोनों एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम थे, लेकिन दोनों का रिश्ता अंत में खत्म हो गया। आपसी सहमति से दोनों ने दूरी बना ली।
Arjun Kapoor ने खोला ब्रेकअप का राज
अर्जुन कपूर ने स्वीकार किया है कि वह अपनी एक गर्लफ्रेंड से बात करते थे जिसकी वजह से मलाइका ने उनसे दूरी बना ली। सच्चाई सुनकर फैंस के होश उड़ गये और फैंस लगातार अर्जुन कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक तरफ जहां बॉयफ्रेंड से धोखा मिला वहीं पिता की मौत के बाद मलाइका बुरी तरह से टूट गई। हालांकि अब एक्ट्रेस खुद को संभाल रही है और जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें












