PATNA : BPSC ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का Final Result जारी कर दिया है। इस EXAM में 685 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। कुल 689 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा ली गई थी। अभ्यर्थी BPSC की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना Resul देख सकते हैं। इस परीक्षा में वैशाली जिले के सुधीर कुमार ने टॉप किया है। नालंदा के अंकित कुमार दूसरे और अररिया के ब्रजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
ऐसे चेक करें बीपीएससी 66वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट
– सबसे पहले बीपीएससी की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं
– अब होम पेज पर Final Results: 66th Combined Competitive Examination का लिंक मिलेगा
– इस पर क्लिक करने पर एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी
– इसमें अपना नाम और रोल नंबर सर्च कर लें
– डायरेक्ट लिंक से चेक करें बीपीएससी 66वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट
देखें टॉपर की लिस्ट
रैंक 1- सुधीर कुमार, वैशाली
रैंक 2- अंकित कुमार, नालंदा
रैंक 3- ब्रजेश कुमार,अररिया
रैंक 4- अंकित सिन्हा, औरंगाबाद
रैंक 5- सिद्धान्त कुमार , पटना
रैंक 6-मोनिका श्रीवास्तव , औरंगाबाद
रैंक 7- विनय कुमार रंजन, पटना
रैंक 8- सदानंद कुमार, पूर्वी चंपारण
रैंक 9- आयुष कृष्णा, मुजफ्फरपुर
रैंक 10- अमर्त्य कुमार आदर्श, अरवल
BPSC 66वीं मुख्य ( लिखित ) प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 1838 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा में सफल 1838 उम्मीदवारों का साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 18.05.2022 से 22.06.2022 तक , दिनांक 05.07.2022 एवं दिनांक 18.07.2022 को कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराया गया।
इंटरव्यू में कुल 1768 उम्मीदवार शामिल हुए एवं 70 अनुपस्थित रहे। कुल 689 रिक्तियों के विरूद्ध संयुक्त मेरिट लिस्ट तैयार की गई जिसके तहत विभागवार एवं रिक्तिवार सेवा आवंटन किया गया। 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 689 रिक्तियों के विरुद्ध 685 उम्मीदवारों ( 25 दिव्याग उम्मीदवारों एवं 13 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों सहित ) का चयन करते हुए Final Result जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें :पीने को पानी मांगा, पर गहरा घाव दे गया तन मन में… देखें
इसे भी पढ़ें :पाक सेना के टॉप कमांडर को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 वरिष्ठ अधिकारी के शव मिले
इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…
इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पीने को पानी मांगा, पर गहरा घाव दे गया तन मन में… देखें






