Sahibganj : शालिग्राम मंडल मर्डर केस का साहिबगंज पुलिस ने खुलासा कर लिया है। गठित SIT ने मामले में 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इनके नाम इन्ताज अंसारी, सकल सोरेन, लखन टुडू और ठाकुर सोरेन बताये गये। वहीं इनके पास से एक देशी कट्टा, 3 बाइक और 3 मोबाइल फोन भी मिले हैं। सभी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। सकल सोरेन पर 11, लखन पर 2, ठाकुर पर 7 और इन्ताज अंसारी पर पहले से 1 मामला दर्ज है। चारों साहिबगंज के ही रहनेवाले हैं। कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं आमझोर, तालझरी सीमा के पास हुई करीबन डेढ़ लाख की लूट में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। यहां याद दिला दें कि बीते 2 दिसंबर को तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के लालबान में लूटपाट के दौरान शालिग्राम मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें :TikTok सहित कई ऐप्स बंद, यूजर्स को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी
इसे भी पढ़ें :मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आया जोरों का गुस्सा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मिले पांच लाख के नकली नोट, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो







