Godda : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के मिशन चौक के पास गठबंधन होटल के समीप एक वाहन चालक पर बेरहमी से हमला कर स्कॉर्पियो और मोबाइल लूट लेने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर लिया। गोड्डा पुलिस कप्तान ने घटना को चुनौती के रूप में लिया और तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। गठित टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम लड्डू कुमार साह (नाथनगर, भागलपुर), अभिलास कुमार उर्फ राजा (अनादिपुर, कहलगांव, भागलपुर) एवं मो. शाहीद परवेज आलम उर्फ मो. सईद परवेज (काजीपुरा, वार्ड 03, कहलगांव) बताये गये। इनके पास से लूटी गई स्कॉर्पियो (BR10PB 7718), Vivo कंपनी का मोबाइल, कांड में प्रयुक्त वाहन (JH15T 0641), एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल मिले।
ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…
Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...
ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...
चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे
Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...
बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...






