दो लोगों की जान चली जाने के बाद घंटों जाम रहा रोड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुये सड़क हादसो में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना महुदी मोड़ के पास हुई, जिसमें एक कंटेनर और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कंटेनर चालक कमलेश कुमार की जान चली गई। वह राजस्थान के भीलवाड़ा का रहनेवाला था। इस हादसे के बाद जीटी रोड जाम हो गया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची चौपारण पुलिस ने काफी मशक्कत कर गाड़ी के अंदर से चालक की डेड बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद जाम हटाया गया। वहीं दूसरी घटना बसरिया रोड के हथिया गांव के पास हुई। इस हादसे में NYS स्कूल बस की चपेट में आने से 65 साल के रियाज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दर्जिचक का रहनेवाला था। इस हादसे से गुस्साये लोगों ने डेड बॉडी को सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के बहुत समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में नावाडजीह पांडेयबारा में बाइक सवार को एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...