Gonda (UP) : एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले सतीश और आरती जीने नहीं दिया गया। इल्जाम है कि आरती के घरवालों ने दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, सतीश की डेड बॉडी को खटिया में रखकर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया। वहीं, बेटी आरती की लाश को घर से करीब 20 किलोमीटर दूर अयोध्या में दफन कर दिया।
बेटे के अचानक गायब हो जाने से सतीश की मां का मन घबराने लगा। सतीश को उसके घरवालों ने हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच सतीश के परिवार वालों को पता चला कि आरती भी घर पर नहीं है। उन्हें यह बात अजीब लगी कि जहां वे लोग अपने गायब बेटे को खोजने के लिए परेशान हैं। वहीं, आरती के घर वाले आरती को नहीं खोज रहे। सब के सब शांत बैठे हैं। इसके बाद सतीश के घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरती के घरवालों से पूछताछ की। पहले तो उन लोगों ने पुलिस को गोल-मोल जवाब देकर भटकाने की कोशिश की। पर जब पुलिस सख्त हुई तो उन्होंने पूरी सच्चाई बयां कर दी। पुलिस को बताया गया कि 19 साल के सतीश और 18 साल की आरती का करीब दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव के रहने वाले थे। अक्सर गांव के बाहर छुप-छुपाकर दोनों मिला करते थे। लड़की के घरवालों को दोनों का मिलना-जुलना पसंद नहीं था। कई बार सतीश को डराया-हड़काया और समझाया गया। उसे आरती से दूर रहने को बोला गया। नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। आरती के घरवालों के डर से दोनों गुजरे करीब एक सप्ताह से नहीं मिले थे। इस चलते आरती ने सतीश को सोमवार की रात मिलने अपने घर बुला लिया।
घरवालों ने दोनों को देख लिया था साथ
सोमवार आधी रात करीब साढ़े 12 बजे सतीश आरती से मिलने उसके घर पहुंच गया। उन दोनों को आरती के घरवालों ने साथ देख लिया। दोनों को साथ देख आरती के घरवालों का खून खौल गया। गुस्से से तमतमाये घरवाले सतीश पर टूट पड़े। उसपर दनादन लाठी-डंडा बरसाने लगे। बीच बचाव करने आई आरती पर भी लाठी बरसाये गये। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों की डेड बॉडी को ठिकाने लगा दिया गया। आरती के घरवालों की निशानदेही पर डेढ़ किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से सतीश की डेड बॉडी बरामद की गई। शव खटिया पर पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने आरती के पिता कृपाराम और भाई राघवराम को कस्टडी में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बेटी की लाश 20 किलोमीटर दूर अयोध्या में एक खेत में दफन किया है। दिल को दहला देने वाली यह खौफनाक वारदात यूपी के गोंडा से उछल कर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : मालदार पार्टी के इंतजार में धराया ज्वाला, क्या किया था कांड… जानें










