spot_img
spot_img

फ्रस्ट्रेशन का नतीजा है 5 साल की रितिका का म*र्डर… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Gumla (Pawan Thakur) : 5 साल की मासूम बच्ची रितिका कुमारी की नृशंस हत्या कर दी गई। वह बंबियारी गांव के रहने वाले रंजीत सिंह की बेटी थी। इल्जाम है कि पड़ोस में रहने वाले रवि सिंह ने बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की भोर में बच्ची के मां-बाप उसे बगल के आंगनबाड़ी में छोड़ काम पर चले गये। बच्ची बाहर खेल रही थी। आंगनबाड़ी सेविका का देवर रवि सिंह बच्ची को देख रहा था। अचानक उसने बच्ची के गले पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। लहूलुहान बच्ची रितिका जोर-जोर से रोने और चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गये। खून से लथपथ बच्ची को लेकर पास के अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। SDPO विकास आनंद लागूरी और बसिया थाना की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। संदेही गुनहगार रवि सिंह की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई। रवि सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सूत्रों ने बताया कि रवि सिंह की बीवी अपने बच्चे के साथ मायके में रहती है। इस वजह से रवि इन दिनों फ्रस्ट्रेशन में है। रंजीत सिंह की बिटिया को आंगन में खेलते देख उसका खून खौल उठा। उसके मन में आया उसकी खुद की संतान उसके आंगन में नहीं खेली और दूसरे के बच्चे खेल रहे। उसने अपना आपा खो दिया और भयानक कांड को अंजाम दे गया। बच्ची की मौत के बाद से घर में मातम पसर गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवानों की रायफल चोरी, महकमे में हड़कंप…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...