रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकश नगर में उमा अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए सास, ससुर और पत्नी के मौसा को जिम्मेवार ठहराया है।

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है मैं सजल ओझा, पिता बलराम ओझा अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरा आत्महत्या का कारण मेरा ससुर, सासु और मेरी पत्नी का मौसा है। इनके उपर कानूनी कार्रवाई की जाए। ये सभी गुनहगार हैं। आगे लिखा है कि मुझे बहुत टॉर्चर किया गया है। सबको कानूनी सजा दी जाए।
इसे भी पढ़ें : ओ माय गॉड ! पत्नी ने 10 लाख में पति को बेच डाला
इसे भी पढ़ें : BREAKING : 9 एमएम पिस्टल और गोलियां लेकर भागने वाले बॉडीगार्ड का लोकेशन जहानाबाद














