spot_img
spot_img
spot_img

ओ माय गॉड ! पत्नी ने 10 लाख में पति को बेच डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मोटी रकम की चाहत में किया दूसरी लड़की के हवाले, विवाहित युवक से लड़की करती थी बेपनाह प्‍यार
  • मध्‍यप्रदेश के जबलपुर जिले में सामने आया हैरत में डालने वाला मामला

कोहराम लाइव डेस्क: गरीबी के कारण मां-बाप अपने बेटे-बेटी तक को बेच देते हैं, ऐसी घटनाएं कई बार सुनने को मिली होंगी। कोई पत्‍नी मोटी रकम की चाह में अपने पति का सौदा भी कर सकती है, ऐसी घटना शायद ही किसी ने सुनी होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मध्‍यप्रदेश के जबलपुर जिले की ऐसी ही घटना का। वहां रील(Reel) लाइफ जैसी स्टोरी रीयल लाइफ में सामने आई है। एक युवक लखन लाल को पता ही नहीं चला कि वह कब जुदाई फिल्म का ‘अनिल कपूर’ बन गया।

इसे भी पढ़ें :Social Media पर मांगा भीख, 17 दिनों में जुटाएं 50000 डॉलर

महिला परमर्श केंद्र पहुंचा पति

लखन को पता चला कि उसकी पत्नी ने ही 10 लाख में उसका सौदा कर दिया और दूसरी लड़की के हाथों बेच दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने युवक पर शादी करने का दवाब बनाना भी शुरू कर दिया। इसके बाद युवक मामला लेकर महिला परामर्श केंद्र पहुंचा और अपना सौदा रुकवाने के लिए अर्जी लगाई है।

इसे भी पढ़ें :Current ने ली भैंस की जान, मालिक ने ऐसे दिखाई नाराजगी

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो साल की है बेटी

बताया जाता है लखन लाल नाम का युवक जबलपुर के एक प्राइवेट स्कूल की कैंटीन में खाना बनाता है। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और दो साल की एक बेटी भी है। उसी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले एक लड़की लखन को पसंद करती है और वह उसके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार थी।

इसे भी पढ़ें :Agriculture को बनाया करियर,स्पेशल कोर्स से मिला फायदा

पत्‍नी ने ले लिया एक लाख एडवांस

लखन की पत्नी ने बताया कि उसके पति के मोबाइल पर एक लड़की का मैसेज आता था, पर पति उसपर ध्यान नहीं देता था। दो महीना पहले उसने अपने पति के मोबाइल से लड़की का नंबर लिया और उससे मुलाकात की। लड़की ने उसे बताया कि वह उसके पति से प्यार करती है और फिर 10 लाख में लखन का सौदा तय हुआ। लखन की पत्नी ने लड़की को भरोसा दिया कि वह अपने पति की शादी उससे कर देगी, लेकिन रुपये पहले देने पड़ेंगे। फिर महिला ने एक लाख का एडवांसस भी ले लिया। वह पति से आए दिन उस लड़की से शादी करने की जिद करती है। महिला को यकीन है जिस तरह जुदाई फिल्म में हीरो अपनी पत्नी से दूर चला जाता है, उसी तरह उसका पति भी उससे दूर हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें :Rajasthan : रेगिस्तान के अलावा झील भी बनाता है इसे खूबसूरत

पति, पत्‍नी और प्रेमिका की होगी काउंसलिंग

पत्नी की जिद के बाद लखन महिला थाने पहुंचा और अपना सौदा रुकवाने की गुहार लगाई। लखन से शादी करने की चाह रखने वाली लड़की ने बताया कि लखन बहुत अच्छा खाना बनाता है और इस कारण वह उससे प्यार करने लगी। युवती को खुद खाना बनाना नहीं आता है। महिला थाना प्रभारी बताती हैं कि पति ने आवेदन पेश किया है। यह शिकायत पूरी तरह फिल्म की कहानी की तरह लग रही है। प्रेमिका, पत्नी व आवेदक तीनों को परामर्श केंद्र बुलाया जाएगा और अब एक साथ काउंसलिंग की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : 9 एमएम पिस्‍टल और गोलियां लेकर भागने वाले बॉडीगार्ड का लोकेशन जहानाबाद

Oh my god! Wife sold husband for 10 lakhs

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...