Ranchi : रांची के कांके रोड पर, आज न कोई अफसर था न कोई तामझाम…बस जनता थी, उसकी परेशानियां थीं…और उसके बीच CM हेमंत सोरेन खड़े थे। एक बेटे की तरह, एक भाई की तरह, एक भरोसे की तरह। राज्य के कोने-कोने से लोग आये थे, कोई बीमारी से लाचार, कोई जमीन के झगड़े से परेशान, तो कोई सिर्फ इतना चाहता था कि कोई उसे सुने। CM ने न सिर्फ हर व्यक्ति को समय दिया, बल्कि उनके एक-एक शब्द को सुना, समझा और समाधान का भरोसा दिलाया। सभी से आवेदन लिये गये और वहीं मौजूद अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिये गये कि “समस्या हल होनी चाहिये, वो भी वक्त पर।” CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता की तकलीफ मेरी तकलीफ है। हमारी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने को संकल्पबद्ध है।” इस मुलाकात में कई संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुये। लेकिन दिन के अंत में एक बात सबसे खास रही कि जनता लौटी उम्मीद की मुस्कान लेकर।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें :दो इनामी नक्सलियों का एन’काउंटर, मिली AK 47 और…
इसे भी पढ़ें :आज भी इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश…
इसे भी पढ़ें :देर रात 11 IPS का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मुख्य सचिव ने अफसरों को दी सख्त हिदायत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलानः पापा ही बनेंगे अगले CM, इसमें कोई शक नहीं…
इसे भी पढ़ें :ED ने दायर की चार्जशीट, इन दिग्गज नेताओं के नाम












