Jamshedpur (Vinod Kesri) : साइको किलर दीपक कुमार को आज फांसी की सजा सुना दी गई। वहीं घर आई ट्यूटर का मर्डर कर उसके साथ रेप को रेयर ऑफ रेयरेस्ट माना गया। ट्यूटर के साथ किए गए गुनाह में आजीवन कारावास और 50 हजार जुर्माना की सजा सुनाई गई। यह जुर्माना की रकम ट्यूटर के घरवालों को देने का आदेश हुआ है। दीपक को फांसी की सजा जमशेदपुर के ए़डीजे 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में सुनाई गई। बीते 1 अप्रैल को दीपक को दोषी करार दिया गया था। गुनहगार दीपक ने साल 2021 के 12 अप्रैल को पत्नी वीणा, बेटी श्रावणी उर्फ दीया और सानवी और सानवी की ट्यूटर रिंकी घोष का खून कर दिया था।
5 दिन बाद दीपक यानी 17 अप्रैल को धनबाद के हीरापुर के HDFC बैंक में पैसा जमा करते हुए धराया था। तब उसने पुलिस से कहा था कि आज वह सुसाइड करने वाला था। जमशेदपुर के इस बहुचर्चित कांड को बेहद करीब से अनुसंधान करने वाले DIG स्तर के एक अधिकारी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध था। दीपक एक साइको किलर था। मर्डर करने से पहले उसने कुछ वेब सीरीज “पाताल लोक”, सीरियल किलर और असुर देखी थी।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर हत्याकांड : सनकी दीपक करने वाला था सुसाइड, पर पहले ही चढ़ गया पुलिस के हत्थे
दीपक का घर जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड में क्वार्टर नंबर 97/99 में था। उसके टारगेट में परिवार के अलावा 2 अन्य लोग भी थे। DIG ने अतीत में गोते लगाते हुए याद कर बताया कि उस रोज दिन का उजाला था। भरी दोपहर में चिलचिलाती धूप मोहल्ले में सन्नाटा पसार रखी थी। तब उसकी पत्नी और दोनों बेटी घर में मौजूद थी। दीपक वेब सीरीज देख खून करने का पूरा तरीका सीख लिया था। पाताल लोक के किरदार हथौड़ा त्यागी को उसने अपना गुरु माना। घर में घुसते ही उसने पत्नी और दोनों बेटी के सिर में दनादन हथौड़ा से कई वार कर उन्हें लहूलुहान कर बेहोश कर दिया। इसके बाद तकिया से गला घोंट सबको मौत के घाट उतार दिया। उसी वक्त छोटी बेटी सानवी की ट्यूटर रिंकी की एंट्री घर में हुई। ट्यूटर ने घर के अंदर पड़ी तीनों डेड बॉडी को देख लिया। इस वजह से उसे भी नहीं छोड़ा। हैवानियत की हद यह थी कि मारने के बाद उसका रेप किया। संगीन जुर्म करने के बाद दीपक टाटा, पूरी, रांची और धनबाद में बेखौफ घूमता रहा। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया।
कैसे खूनी दीपक ने लाश के साथ किया था रेप… नीचे दिये गये वीडियो में देखें
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…








