- पारंपरिक आदिवासी आभूषण को आदिवा ब्रांड के तहत बाजार से जोड़ा गया है
- नई दिल्ली के प्रगति मैदान में लगा है IITF अंतर्गत सरस आजीविका मेला
RANCHI : दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड के सखी मंडलों के पलाश ब्रांड के उत्पाद को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। विश्व स्तरीय उत्पादों के बीच भी राज्य की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद लोगों की पहली पसंद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर सखी मंडल के उत्पादों को पलाश ब्रांड के जरिये एक नई पहचान और पारंपरिक आदिवासी आभूषण को आदिवा ब्रांड के तहत बाजार से जोड़ा गया है। यह पहल लक्ष्य हासिल करने में सफल दिख रही है। ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को एक मंच देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान में IITF अंतर्गत सरस आजीविका मेला लगा है। 14 से 27 नवंबर 2021 तक चलने वाले इस मेले का उद्देश्य है, देश भर की सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय पटल पर लाया जा सके और साथ ही लोगों को हर एक राज्य की परंपरा और संस्कृति की झलक एक ही स्थान में मिल सके।
पलाश के प्राकृतिक उत्पादों की आईआईटीएफ मेले में धूम
मेले में ग्रामीण महिलाएं ‘पलाश ’ अंतर्गत 50 से ज्यादा उत्पादों की बिक्री कर रही है। दिल्ली जैसी मेट्रो सिटी में सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित शुद्ध उत्पादों की काफी डिमांड देखी जा रही है। घने जंगलों से निकाला शहद, लेमन ग्रास तेल और अरहर की दाल जैसे उत्पाद पसंद किए जा रहे हैं। पलाश मार्ट में 8 प्रकार के आचार जैसे आम, आंवला , नींबू, मिर्च, कटहल इत्यादि के उपलब्ध है। आदिवा ज्वेलरी का प्रदर्शनी सह बिक्री स्टॉल सरस आजीविका मेले में लगाया गया है। आदिवा के गहनों की चमक मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चांदी सहित अन्य धातुओं से बने आभूषण दिल्ली के लोग पसंद कर रहे हैं। 4 दिनों के मेले में आदिवा ने 2.50 लाख रुपये से ज्यादा के ज्वेलरी की बिक्री की हुई है।
इसे भी पढ़ें : REAKING : छक्के के साथ भारत ने छुड़ाये कीवी टीम के “छक्के”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी















