Ranchi : पुलिस को चकमा देकर कैदी राजा सिंह उर्फ राजू उर्फ पगला रिम्स के ट्रामा सेंटर से फरार हो गया। पेट में दर्द की बीमारी के बाद उसे पहले जमशेदपुर के MGM अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, वहां से बीते 22 मार्च को रिम्स रेफर किया गया था। रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कैदी राजा सिंह ने किसी तरह हथकड़ी को अपने हाथ से बाहर निकाल लिया और सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी हथकड़ी उसके बेड में लगी हुई मिली है। फरार कैदी की खोज में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है। वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल का कैदी है। आर्म्स एक्ट के एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसपर करीब 7 संगीन केस दर्ज है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल
इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें
इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें
इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर







