Kohramlive : चाय पीने के शौकीन ( Tea Lovers )लोगों को बढ़िया चाय की एक चुस्की तक बेहद सुकून दे जाती है, लेकिन इसी धरती पर एक प्याली चाय की कीमत 1 लाख रुपये तक है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर कुछ लोगों का कहना था कि इतने पैसों में पूरा एक गांव एक बार में आराम से चाय पी सकता है। वीडियो का कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो दुबई के एक लग्जरी रेस्टोरेंट का है, जिसे दुनिया ‘गोल्ड करक’ के नाम से जानती है। ये चाय भारतीय मूल की सुचेता शर्मा के दिमाग की उपज है। यह कैफे हाउस इसी साल अक्टूबर में DIFC के एमिरेट्स फाइनेंशियल टावर्स में खुला। इसकी खासियत यह सोने की पत्ती वाली चाय है।
View this post on Instagram
चांदी से बने प्लेट में मिलती है यहां चाय ( Tea Lovers )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेस्टोरेंट में चाय चांदी से बने प्लेट और कप में सर्व की जाती है। कप में आने वाली चाय को 24-कैरेट सोने की चादर से ढका जाता है। वहीं, गोल्ड डस्टेड क्रोइसैन्ट भी खाने को मिलता है। चाय पीने के बाद कप-प्लेट साथ ले जा सकते हैं। इस वीडियो को इंस्टा पर @gulfbuzz नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘ दुबई में इस जगह पर AED 5000 (भारतीय करेंसी में करीब 1 लाख 14 हजार रुपये) की ”गोल्ड करक” चाय मिलती है।’










