spot_img

एथेनॉल टैंकर पलटने से मचा तहलका, जान जोखिम में डाला, पुलिस ने खदेड़ा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर चिलगू के पास आज अचानक अफरातफरी मच गई। निर्माणाधीन पुल के पास एथेनॉल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान टैंकर ने जमशेदपुर से रांची की ओर जा रही एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों और टैंकर चालक को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि सभी को हल्की चोट लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। खबर है कि एथेनॉल लदा टैंकर धनबाद से भुवनेश्वर की ओर जा रहा था। चिलगू में पुराने पुल को तोड़कर नये पुल का निर्माण चल रहा है। इसके कारण फिलहाल यातायात सिंगल लेन से गुजर रहा है। टैंकर चालक विनय सिंह के अनुसार, सामने से दो तेज रफ्तार वाहन एक साथ आ गये। उन्हें बचाने की कोशिश में टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रही कार भी उसकी चपेट में आ गई।

एथेनॉल रिसने लगा तो मच गई भगदड़

टैंकर के पलटते ही उसमें लदा अत्यंत ज्वलनशील एथेनॉल सड़क पर रिसने लगा। देखते ही देखते राहगीरों और आसपास के लोगों में तहलका मच गया। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से दूर रहने की चेतावनी दी। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके को संभालने की कोशिश शुरू कर दी। हादसे के बाद मौके का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कुछ स्थानीय लोग बाल्टी और गैलन लेकर एथेनॉल भरने पहुंच गये। ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव के बीच लोगों की यह हरकत बेहद जोखिम भरी थी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और लोगों को वहां से हटाया। हादसे के बाद NH-33 पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। वाहन चालक भी सहमे-सहमे और धीमी रफ्तार से घटनास्थल पार करते नजर आये। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन मंगवाकर पलटे टैंकर को सीधा कराने और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया।

इसे भी पढ़ें :

अभय, अक्षय और सुषमा रिमांड पर…

Ranchi : CID में दर्ज FIR के संंदेही गुनहगार...

सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका…

Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के...

श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश…

Ranchi : समाजसेवा की राह पर लगातार सक्रिय रहने...

गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियां 16.20 करोड़ में नीलाम…

Delhi : महात्मा गांधी की लिखी हुई हर पंक्ति...

डाकिया बनेगा बहन के प्यार का खास दूत…

Kohramlive : राखी सिर्फ धागा नहीं, बहन के हाथों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अभय, अक्षय और सुषमा रिमांड पर…

Ranchi : CID में दर्ज FIR के संंदेही गुनहगार...

सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका…

Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के...

श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश…

Ranchi : समाजसेवा की राह पर लगातार सक्रिय रहने...

गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियां 16.20 करोड़ में नीलाम…

Delhi : महात्मा गांधी की लिखी हुई हर पंक्ति...

डाकिया बनेगा बहन के प्यार का खास दूत…

Kohramlive : राखी सिर्फ धागा नहीं, बहन के हाथों...