spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लड़की की लाश लेकर 500 मीटर भागे पुलिसकर्मी, मां पीछे-पीछे दौड़ती रही…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive: औरैया जिले में दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव के बाहर खेत में लड़की का निर्वस्त्र शव मिला। गला दुपट्टे से कसा था। चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  शव लड़की के घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने तुरंत शव को बैग में पैक किया। इसके बाद वहां से लेकर भागने लगे। इस दौरान लड़की की मां पीछे-पीछे दौड़ लगाती रही। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। करीब 500 मीटर के बाद पुलिस ने शव को गाड़ी में रखा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  शव लेकर भागने की बात को SP चारु निगम ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, “खेत में शव मिला था, गाड़ी वहां से 500 मीटर दूर थी। ऐसे में पुलिसकर्मी शव को लेकर गाड़ी तक लाए थे।”

पिता ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह आठ बजे खेत में शौच के लिए गई थी। एक घंटा बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो  मां ने आसपास के लोगों के साथ किशोरी को पूरे गांव में ढूंढा। करीब साढ़े नौ बजे परिजन बेटी को ढूंढते हुए एक खेत में पहुंचे। यहां बाजरे की फसल टूटी दिखी।

वहीं बीच में किशोरी का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला। गला दुपट्टे से ही कसा हुआ था। सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाए की मांग की। एसपी चारू निगम के पहुंचने के बाद लगभग पौने 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

200 मीटर तक लड़की को घसीटा गया

जिस बाजरे के खेत में शव पड़ा मिला है, वहां आस-पास करीब 200 मीटर तक बाजरा टूटा पड़ा मिला। मिट्टी पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी ने मरने से पहले बचने के लिए संघर्ष किया होगा। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने भी मौके से फैक्ट जुटाए हैं। पुलिस को मौके से चप्पल भी मिली हैं। कुछ दूरी पर चप्पल, अंडर गारमेंट्स के अलावा अन्य कपड़े भी मिले हैं। खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें सर्विलांस और SOG की टीमें भी हैं।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस के दो “अधिकारी” चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सरेराह टपका डाला रंजीत सरदार को, टसल शुरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

‘डेटिंग ऐप’ से दोस्ती, फिर डर दिखाकर करोड़ो रुपये वसूली पल्लवी!…

UP : मोबाइल की स्क्रीन पर शुरू हुई एक दोस्ती,...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

‘डेटिंग ऐप’ से दोस्ती, फिर डर दिखाकर करोड़ो रुपये वसूली पल्लवी!…

UP : मोबाइल की स्क्रीन पर शुरू हुई एक दोस्ती,...