spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रात में निकली इस खूबसूरत लड़की की हरकत देख पुलिस रह गई दंग, पूरा परिवार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली कि बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लेकर कुछ लोग रांची आ रहे हैं और न्यू मार्केट चौक, रातू रोड के पास इसकी सप्लाई देने वाले हैं। SSP ने आगे का टास्क कोतवाली DSP प्रकाश सोय को दिया। DSP के नेतृत्व में गठित SIT बीती रात न्यू मार्केट चौक स्थित टेम्पो स्टैंड के पीछे जाल बिछाकर बैठी। तभी एक जवान लड़की वहां आई और दुकान के पास खड़ी हो गई। थोड़ी ही देर में तीन-चार युवक उससे आकर बातचीत करने लगे। पुलिस को शक हुआ और जैसे ही टीम आगे बढ़ी, सभी तितर-बितर होकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उस महिला को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल खान उर्फ सेजल गुप्ता बताया। उसके पास से 92.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वह पुरानी रांची के नूर नगर की रहनेवाली है। पूछताछ में सेजल ने खुलासा किया कि वह यह माल बिहार के सासाराम निवासी बबन साह उर्फ मौसा जी और उनके बेटे सूरज कुमार से लेकर आई थी, उसका पूरा परिवार इस धंधे में शामिल है। सेजल की निशानदेही पर उसके किराये के घर में छापामारी की गई। उसका घर बरियातू के ऐदलहातु बस्ती में है। यहां से 10.24 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹2,65,500 नकद बरामद हुआ। वहीं से उसके पिता मो० सरवर को भी गिरफ्तार किया गया। सेजल ने राज खोला कि उसकी बहन मुस्कान (उर्फ सागुफ्ता प्रवीण) और जीजा मो० राजू भी इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। इनका घर जो रांची के रातू थाना क्षेत्र के अलकमर कॉलोनी में है। उनके घर से 36.85 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹11,720 नकद बरामद हुआ। पकड़े गये साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल खान उर्फ सेजल गुप्ता, मो० सरवर, सागुफ्ता प्रवीण उर्फ मुस्कान एवं मो० राजू ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में काला कारोबार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...