Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिले एक क्लू पर गठित स्पेशल टीम ने रात 10 बजे मेसरा ओपी क्षेत्र के काजू बगान स्थित पावर स्टेशन के पास एक टीन-चदरा के बंद कमरे में बैठ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे तीन युवकों राकेश कुमार सिंह, पिताम्बर महतो एवं मो० एतेशाम उर्फ सोनू को अरेस्ट कर लिया गया। इनके पास से 12.13 ग्राम ब्राउन सुगर, 5 पीस मोबाइल, एक पीस इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं 3 हजार 900 रुपये मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये तीनों लंबे समय से इस इलाके में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से जुड़े थे। पुलिस को शक है कि इनके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी कड़ियां अब जोड़ी जा रही हैं। सुनें क्या बोले सिटी SP पारस राणा
रात के सन्नाटे में काला कारोबार…#ranchi #jharkhand #smuggling #arrest #crime #latest pic.twitter.com/TtNDCQNTyZ
— KohramLive (@KohramLive) November 5, 2025














