spot_img
spot_img

अपहृत को सही-सलामत पुलिस ने खोज निकाला, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र से अपहृत सुरेश कुमार को पुलिस ने सही-सलामत खोज निकाला। बीते 9 सितम्बर को करसो गांव में रहनेवाले सुरेश कुमार को अगवा कर लिया गया था। उसी शाम परिवार के फोन पर पांच लाख फिरौती का खौफनाक संदेश आया। खेत-खलिहान और पगडंडियों से होते हुये यह खबर बिजली की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने बरही SDPO के नेतृत्व में SIT बना दी। तकनीकी शाखा की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस हुई और पुलिस का जाल कसता चला गया। बीते 10 सितंबर की रात करीब 1.45 बजे, अंधेरे में सन्नाटे को चीरते हुये पुलिस अपराधियों के ठिकाने पहुंची। एक झटके में सुरेश कुमार को सकुशल बरामद कर लिया गया। घर की दहलीज पर जब बेटा लौटा तो मां की आंखों से आंसू बह निकले, ये आंसू ग़म के नहीं, खुशी के थे। पुलिस ने दो किडनेपर अरुण कुमार उर्फ अरविंद पांडेय एवं चंदन पांडेय को अरेस्ट कर लिया। दोनों कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के तेली गांव के निवासी निकले। इनके पास से एक रेडमी मोबाइल भी बरामद किया गया, जिससे फिरौती की कॉल की गई थी। इस कांड के सुलझाने में बरही पुलिस टेक्निकल सेल की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...