spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जंगल में घुसी पुलिस को मिली बेहतरीन कामयाबी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के एक जंगल में अपराधियों के जुटने की मिली गुप्त खबर पर जंगल में घुसी पुलिस को देख कुछ बदमाश बदहवास भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर चार बदमाशों को हथियार समेत दबोच लिया। गिरफ्तारों में सबसे बड़ा नाम था, अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह, जिसका नाम सुनते ही गांवों में खामोशी छा जाती है। पूछताछ के दौरान अर्जुन ने जो राज खोले, उसने पुलिस को भी चौंका दिया, वह आलोक गिरोह में सक्रिय था, राहुल तुरी के मारे जाने के बाद वह गिरोह की कमान संभाले था, कई नामों से गांव वालों को धमकाता था और बीते 23 नवंबर की रात रूपलाल करमाली की हत्या भी उसी ने की थी। घटना में पिस्टल और कारबाइन जैसे हथियार का इस्तेमाल किया गया था। इन चारों की मंशा थी, N.T.P.C. कोयला परियोजना के MDO और ट्रांसपोर्टरों से लेवी न मिलने का बदला लेना। उसी गुस्से में वे एक बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले थे। पकड़े गये अन्य बदमाशों के नाम समीर कुमार, राहुल कुमार एवं निखिल विश्वकर्मा बताये गये। इनके पास से 1 कारबाइन मशीनगन, 3 पिस्टल, 9 जिंदा गोलियां, 8 मोबाइल, 2 बैटरी, 2 सिम युक्त राउटर एवं 1 स्मार्ट वॉच मिले। गिरफ्तार सरगना अर्जुन करमाली का अतीत खून और हथियारों से भरा पड़ा है, 15 आपराधिक मामलों में वांछित था। जिसमें हत्या, रंगदारी, लूट और संगठित अपराध की गंभीर धाराये शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...