Bokaro : बोकारो के एक प्राइवेट क्लिनिक सर्वेश्वरी मेडिकल में जमकर बवाल हुआ। यहां इलाज के दरम्यान एक शख्स की जान चली गई। यह क्लिनिक चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पशिचमी पंचायत में है। मृतक के बेटे अमित कुमार का कहना है कि उसके 55 साल के पिता गिरधारी महतो दिन के 2 बजे सर्वेश्वरी मेडिकल पहुंचे। उन्हें गले में दर्द की शिकायत थी। थोड़ी देर बाद अमित खुद भी वहां पहुंचा। देखा तो उसके पापा वहां भले-चंगे चल फिर रहे थे।
मेडिकेयर संचालक राम बालक सिंह से बात की तो उसने कहा कि यहीं से इलाज कराएं, ठीक हो जायेगा। इसके बाद करीब तीन बजे पापा को दवा दी गई। अमित का इल्जाम है कि दवा देने बाद उसके पिता गिरधारी महतो की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। भटकाने के मकसद से उनलोगों को बोकारो बीजीएच भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरधारी महतो की मौत के बाद सर्वेश्वरी मेडिकल में जमकर बवाल किया गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची चंद्रपुरा थाना की पुलिस ने गुस्साए भीड़ को शांत कराया। वहीं, डेड बॉडी को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : रांची के इस इलाके में धड़ाधड़ चली गो*लियां… देखें
इसे भी पढ़ें : भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, बॉडी गार्ड चोटिल
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बस मालिक को मा’री गो’ली, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो












