spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, कारण स्‍पष्‍ट नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के भिवंडी में कोरोना वैक्सीन लगाने के कुछ देर बाद एक शख्स की मौत हो गई। मौत की वजह स्‍पष्‍ट नहीं हो पाई है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का राज खुलेगा। जानकारी के अनुसार, भिवंडी में 44 वर्षीय सुखदेव किरदत ने एक महीना पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली थी और आज वह अपनी दूसरी डोज़ लेने के लिए वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे थे। वहां सुखदेव को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई और कुछ देर ऑब्जर्वेशन में रखा लेकिन उसके तुरंत बाद सुखदेव की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। सुखदेव को फौरन इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। मामला कोरोना वायरस की वैक्सीन का था इसलिए अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से हर चीज की जांच की। वहीं मृतक के परिवार वालों का कहना है कि मृतक पहले से ही रक्तचाप से संबंधित समस्याओं से पीड़ित था। अब मौत की असल वजह क्या है वो तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।

इसे भी पढ़ें : पहले बच्ची का किया रेप, फिर हत्या कर यहां किया दफन

इसे भी पढ़ें : रांची के होटल में युवती का रेप के बाद मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...