उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर के एक गांव से दरिंदगी की सारी हदे पार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक दुष्कर्मी ने बच्ची का रेप कर उसे अपने ही घर में दफना दिया। परिजनों द्वारा बच्ची के लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने अनूपशहर के एक गांव से बच्ची का शव गड्ढे से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय बच्ची अपनी मां और बहन के साथ खेत में खाना खा रही थी। इस दौरान वह पानी लेने गई और फिर वापस ही नहीं लौटी। बच्ची के नहीं लौटने पर उसकी बहन उसे तलाशने गई जहां उसे एक घर दिखाई दिया जहां एक बाप-बेटे रहते थे।
परिजनों ने 28 फरवरी को बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई और कल शाम को आरोपी हरेंद्र के घर में दफन बच्ची का शव बरामद किया। आरोपी ने निर्ममता की हदें पार करते हुए बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर अपने ही घर में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : तिरपाल के नीचे सोए तीन लोगों पर हाथियों का हमला, एक को कुचला
इसे भी पढ़ें : झूला झूल रही बच्ची के गले में फंसा फंदा और फिर …












