Farbisganj (Bihar) : जिस शख्स को मामूली ठग समझ ATM फ्रॉड मामले पुलिस ने गिरफ्तार किया, वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का शार्प शूटर निकला। गिरफ्तार इस शूटर का नाम प्रकाश बताया गया है। उसे भारत-नेपाल बॉर्डर के जोगबनी इलाके से पुलिस ने दबोचा है। जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास एटीएम फ्रॉड मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। वह राजस्थान के बीकानेर में एक होटल से जुड़े फिरौती मामले में मोस्ट वांटेड है।
IB सूत्रों से मिली मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंश विश्नोई गैंग का शूटर कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश राजस्थान के बिकानेर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता का नाम शांता राम बताया गया। साल 2023 में बीकानेर के जी ग्रुप के होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में उसे अरेस्ट किया गया था। इल्जाम है कि होटल में प्रकाश ने ताबड़तोड़ 16 राउंड फायरिंग की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे बीकानेर के रिमांड होम में रखा गया था। वहां से खिड़की तोड़ कर वह भाग निकला और नेपाल के विराटनगर में पनाह ले लिया। वहां वह फेक भारतीय आइडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था। गिरफ्तार प्रकाश साइबर क्राइम को भी अंजाम देने में माहिर है। नेपाल में रह कर प्रकाश एटीएम फ्रॉड करने लगा था। जोगबनी पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से दबोच लिया।
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें









