spot_img

मैदान में गूंजा “खेलो झारखंड” का जुनून

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चार दिनों तक चलने वाली खेलो झारखंड प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी चौपारण के प्रखंड खेल मैदान में रंग और उमंग से भरा रहा। अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का ऐसा जौहर दिखाया कि दर्शकों के दिल जीत लिये। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद बरही सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार और थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इंस्पेक्टर ने बच्चों से कहा, “खेल हमें टीम वर्क और एकता का पाठ पढ़ाते हैं। कबड्डी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई और खेल दोनों में आगे बढ़ो।” थानेदार ने बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुये कहा कि “नशा जीवन और करियर दोनों बर्बाद कर देता है।” मंच का संचालन शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा ने किया। मौके पर कई शिक्षक, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रतियोगिता परिणाम

  • कबड्डी (अंडर-19, बालिका वर्ग): कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय – प्रथम
  • कबड्डी (अंडर-17, बालिका वर्ग): मॉडल विद्यालय चौपारण – प्रथम
  • कबड्डी (अंडर-14, बालिका वर्ग): कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय – प्रथम
  • कबड्डी (अंडर-14, बालक वर्ग): आदर्श मध्य विद्यालय चौपारण – प्रथम
  • ऊंची कूद: रामकुमार भुइयां, पुष्पा कुमारी
  • लंबी कूद: गौतम कुमार दास, करीना कुमारी
  • भाला फेंक: अंजली कुमारी
  • चक्का फेंक: पूनम कुमारी
  • गोला फेंक: करिश्मा कुमारी, टार्जन कुमार
  • रिले रेस (बालिका वर्ग): कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय – प्रथम
  • रिले रेस (बालक वर्ग): एस प्लस 2 उच्च विद्यालय चौपारण – प्रथम
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...