kohramlive desk : प्लास्टिक की बोतले से पर्यावरण के लिए ही नहीं सेहत के लिए भी हानिकारक हैं। विकल्प के अभाव में इनपर रोक भी संभव नहीं है। हां, प्रयास करने पर कोई न कोई उपाय तो सामने आता ही है। इस बीच यह अच्छी खबर सामने आई है कि नोएडा की एक बेटी समीक्षा गनेरीवाल ने इसका शानदार विकल्प खोज लिया है। उन्होंने एक ऐसी बोतल बनाई है, जो पूरी तरह ईकोफ्रेंडली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीक्षा ने बोतलों के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कागज के टुकड़ों को प्राकृतिक गोंद से जोड़कर ऐसी बोतल बनाई है। इसमें तरल पदार्थ रखने से वह गलती नहीं है। यहां तक कि इस बोतल का ढक्कन भी कागज और मिट्टी में घुल जाने वाले प्राकृतिक तत्वों से ही बना है।
9 महीने तक किया जा सकता है इस्तेमाल
इस बोतल को 9 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है और उसके बाद इसे गमले की मिट्टी में ही दबाया जा सकता है, ताकि वो डिकंपोज हो जाए। साथ ही यह वेस्ट पेपर का फिर से इस्तेमाल करने का बहुत अच्छा तरीका है।
कहां-कहां कर सकते हैं इस्तेमाल
समीक्षा बताती हैं कि अभी कागज से बनी इस बोतल का उपयोग शैंपू, कंडिशनर और हैंडवाश पैक करने के लिए किया जा रहा है. अब वे पानी और जूस भरने के लिए कागज की बोतल तैयार कर रही हैं। उन्हें अपनी इस खास बोतल का पेटेंट लेने के लिए भी आवेदन कर दिया है। उनका यह अनूठा प्रयोग कुछ बेवरेज कंपनियों को बहुत पसंद आया है और उन्होंने अपने पेय पदार्थ पैक करने के लिए उनकी बोतलों का उपयोग करने में रुचि दिखाई है।
2018 से शुरू की थी कंपनी
समीक्षा ने इस नवाचार के लिए 2018 में अपनी कंपनी शुरू की थी। फिलहाल इन बोतलों की मैन्यूफेक्चरिंग हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एक फैक्ट्री में हो रही है, लेकिन जल्द ही वे नोएडा में भी अपनी यूनिट शुरू करने की तैयारी में हैं। इकाई स्थापिक की जाएगी। कीमत को लेकर उनका कहना है कि अभी यह बोतल प्लास्टिक बोतल जितनी 19 रुपये की लागत में तैयार हो रही है, लेकिन हम इसकी कीमतें और कम करने पर काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : 1 अप्रैल से बिहार में 10% ज्यादा देना होगा टोल टैक्स
इसे भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, रामायणी रॉय ने किया टॉप
इसे भी पढ़ें : पेट की आग बुझाने की जुगाड़ में गये दो की गई जान, कई अस्पताल में…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में शराब नीति को मंजूरी, 5 लीटर से ज्यादा अवैध शराब पकड़ाया तो…
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बदन पर कपड़ा नहीं, हाथ-पैर बंधा, फंदे पर लटका मिला विवेक, पुलिस बोली…
इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की कॉपियां, पहुंची पुलिस और…




