spot_img

रांची से हैदराबाद जाने वाली एकमात्र विमान सेवा बंद, 10 विमान के बदले अब सिर्फ 9 विमान

Date:

spot_img
spot_img

बहुत जल्द यहां से और पांच विमानें भरेंगी उड़ान: विनोद शर्मा

रांची : रांची से हैदराबाद जाने वाली एकमात्र विमान अनिश्चितकालीन के लिए रद्द किया गया, यह विमान गो एयरवेज सुबह 9.20 पर उड़ान भर रही थी| बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन 10 विमानों का आना जाना किया जा रहा था लेकिन शुक्रवार से एक विमान अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं गो एयरवेज का रांची से मुंबई के लिए एक विमान शाम 6:20 पर उड़ान भर रहा है, जो पहले से संचालित हो रही है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द यहां से और पांच विमानें उड़ान भरेंगी। बस सरकार के हरी झंडी का इंतजार है। इसको लेकर पत्र सरकार को दे दिया गया है।

5 विमान बढ़ाने का सरकार को भेजा प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि पहले रांची से 26 विमानों का संचालन होता था। लेकिन कोविड-19 को लेकर सिर्फ 10 विमान यहां से उड़ रही थी, अब ये 9 रह गई हैं। हालांकि पहले के तुलना यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने भी 60 प्रतिशत क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दे दी है। इसलिए हमलोगों ने भी रांची से 5 और नई उड़ान संचालित करने की अनुमति झारखंड सरकार से मांगी हैं। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए यहां से विमान सेवा चल रही है। लेकिन हैदराबाद के लिए जानेवाली विमान सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद विमान सेवा अन्य शहरों के लिए शुरू की जाएगी।

45% से बढ़कर अब 60% उड़ानों को संचालित करने की अनुमति
देश में 25 मार्च को लगे लॉकडाउन के चलते विमान सेवाओं पर रोक लग गई थी। बाद में 25 मई को घरेलू उड़ानों को 33 प्रतिशत की क्षमता के साथ शुरू किया गया था। हालांकि देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब भी पाबंदी है। मंत्रालय ने 26 जून के आदेश को संशोधित करते हुए 45 प्रतिशत क्षमता के स्थान पर 60 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ानें परिचालित करने की अनुमति दे दी है।

इसे भी पढे : झारखंड मे जनसंख्या के अनुपात से ओबीसी को मिल सकते है 50% आरक्षण

इसे भी पढ़ें :

रिंग रोड पर पलटी तेज रफ्तार कार, खुला ‘बकरियों’ का राज…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के टाटीसिल्वे में मंगलवार को...

नायक बोले, हर आवासविहीन परिवार को मिले जमीन का पट्टा…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता...

JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले की परतें खुलीं तो निकला ‘अपनों’ का कनेक्शन…

Ranchi : रांची में JPSC और JSSC की परीक्षाओं...

JSSC-CGL पर फिर गरमाई झारखंड, सड़क पर उतरी BJP…

Ranchi : JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित...

JSSC-CGL केस में हाईकोर्ट का बड़ा ‘स्टे’, 99 अफसरों को राहत…

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: