spot_img
spot_img

इकलौते आप विधायक PSA के तहत गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर की राजनीति में सोमवार को बड़ा तूफान आया। आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक मेहराज मलिक को डोडा जिले में सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यह पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर में किसी वर्तमान विधायक को PSA के तहत हिरासत में लिया गया है। PSA (Public Safety Act) एक ऐसा कानून है, जिसमें बिना किसी आरोप या मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

ये है आरोप 

डोडा से विधायक मेहराज मलिक पर असंसदीय भाषा के इस्तेमाल और एक वरिष्ठ अधिकारी (हरविंदर सिंह) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। डोडा के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, “क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था बनाये रखने और कानून व्यवस्था की रक्षा के लिये यह कार्रवाई जरूरी थी।” हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें मलिक स्वास्थ्य विभाग पर ग्रामीण को किराया न देने पर नाराज होते दिखे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी वीडियो के बाद मामला और गंभीर हो गया।

विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया पत्र

डोडा के जिला मजिस्ट्रेट ने विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर को पत्र लिखकर जानकारी दी कि –“माननीय सदस्य (डोडा-52) मेहराज दीन मलिक की गतिविधियाँ सार्वजनिक व्यवस्था के लिये बाधा हैं, इसलिए उन्हें जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम, 1978 के तहत हिरासत में लिया गया है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...