Godda : जिसे आसरा दिया उसने ही बड़का कांड कर डाला। 22 साल के रोहित कुमार राम ने अपनी बूढ़ी मकान मालकिन संयुक्ता देवी की जान ले ली। इल्जाम है कि उसने महिला पर पहले डंडे से वार किया, फिर तकिया से मूंह दबाकर उसे सदा के लिए खामोश कर दिया। इसके बाद महिला की डेड बॉडी को बोड़े में भरकर अपनी साइकिल में लोड किया और घर से करीब दो किलोमीटर दूर डैम में फेंक दिया। इस बात का खुलासा आज महागामा के एसडीपीओ एसएस तिवारी ने किया।
SDPO ने मीडिया को बताया कि संयुक्ता देवी के बेटे राजेश पोद्दार ने बीते 14 अक्टूबर को ठाकुरगंगटी थाना में मां के गायब हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। टीम गठित कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। संदेह के आधार पर किरायेदार रोहित कुमार राम को पुलिस ने उठा लिया। वह गिजरे 6 महीने से संयुक्ता देवी के घर में किराये पर रह रहा था। कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसे घर में चोरी करते हुए मकान मालिकन ने देख लिया था। उसे पुलिस से पकड़वाने की बात कह रही थी। वह बहुत डर गया और फिर मकान मालकिन को मारकर उसकी डेड बॉडी को ठिकाने लगा दिया। रोहित कुमार राम मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित खानीचक का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला की डेड बॉडी, कांड में प्रयुक्त एक शीशम का लकड़ी और साईकिल बरामद कर ली है। सुनें क्या बोले SDPO एसएस तिवारी…
इसे भी पढ़ें : AK-47 के साथ धराया कुख्यात नक्सली, मुड़ी पर इतना इनाम…
इसे भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम पाकिस्तान, प्लेइंग 11… जानें
इसे भी पढ़ें : बॉडीगार्ड मिला इस हाल में, दंग रह गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बेहतरीन से बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो












