spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुब‍ह कमरे में रो रहा था नवजात, झांका तो उड़े घरवालों के होश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GIRIDIH : गिरिडीह के बेंगाबाद में सोमवार को घर के अंदर नवविवाहिता की डेड बॉडी पंखे से लटकी मिली। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चकरदाहा गांव की है। महिला की पहचान अनिल रजक की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। मामले की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही एएसआई एके पांडे और बैजनाथ मुंडा सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष की तरफ से घटना को आत्महत्या करार दिया जा रहा है। लड़की के मायके वाले इसे दहेज के लिए हत्या बता रहे हैं। बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही केस का खुलासा होगा। आवेदन प्राप्त होते ही अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पति ने कही आत्‍महत्‍या की बात

पति अनिल रजक ने बताया कि 18 माह पूर्व मेरी शादी जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह निवासी भीम रजक की बेटी प्रियंका कुमारी के साथ हुई है। हम दोनों के बीच खुशहाली जिंदगी चल रही थी। इसी बीच 3 माह पूर्व मेरे घर में मेरी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। घर में खुशहाली आ गई। रविवार रात को हर दिन की तरह खाना खाकर पत्‍नी अपने कमरे में नवजात शिशु को लेकर सोने चली गई। बाहर वाले रूम में मैं सोया था। सुबह अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आई तो मैंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। दरवाजा नहीं खुला। अपने परिजनों को जानकारी दी। सबने कमरे में देखा कि शव फांसी के फंदे में झूल रहा है।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले आनन-फानन में पूरे परिवार के साथ चकरदाहा गांव पहुंचे। महिला के पिता भीम रजक ने कहा कि मेरी बेटी एक सप्ताह पूर्व मायके से ससुराल आई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए काफी प्रताड़ित करते थे। दहेज के लालच में मेरी बेटी की हत्या कर दी गई। पूरा परिवार मेरी बेटी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता था। मेरी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में बाप ने 15 साल के बेटे को मारा छुरा, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया 2021 का Final Result, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

इसे भी पढ़ें :1 जून से ‘Gold’ पर बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें :BREAKING : दबंग जमीन कारोबारी कमल भूषण मारा गया, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जगह, हथियार और शूटर पहले से था तय, ऐसे हुई पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्‍या, पढ़े … 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...