Ranchi : राजथानी रांची की फिजा में एक नई व्यवस्था की सुगंध घुली। रांची प्रक्षेत्र के नये IG मनोज कौशिक ने आज रांची के आला पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। मकसद था, रांची की जनता चैन की नींद सोये और अपराधी डर से जागते रहें। रांची के SSP कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में IG मनोज कौशिक ने अपने मातहत अधिकारियों को खुफिया तंत्र मजबूत और कार्रवाई तेज करने को कहा। कड़ी नजर रखने और मिले सटीक सूचना पर फौरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। संगठित अपराध पर सीधा वार करने का हुक्म दिया गया। गिरोह के सरगना, उनके छिपे मददगार, यहां तक कि सहानुभूति रखने वालों की भी पूरी कुंडली तैयार की जायेगी। जेल से चलने वाले गैंग्स की निगरानी पर जोर देने का गया है, ताकि अब सलाखों के पीछे बैठकर कोई रांची की फिजा नहीं बिगाड़ पाये। सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान शुरू करने को कहा गया। शहर के सीलिंग प्वाइंट्स पर कड़ी नजर रखें, ताकि हर आने-जाने वाला चेहरा रजिस्टर में दर्ज हो सके। जनता से शालीनता और अच्छा बर्ताव से पेश आने का आदेश दिया गया। थाना में आने वाले हर इंसान से बेहतर सलूक पर फोकस किया गया। महिलाओं और बच्चों को समय पर न्याय मिले, इसपर जोर देने को कहा गया। नशे के खिलाफ तेज अभियान चलाने को कहा गया। अवैध मादक पदार्थ, अफीम की खेती और ड्रग नेटवर्क, सब पर बुलडोजर चलाने का हुक्म दिया गया। IG मनोज कौशिक ने साइबर क्रिमिनलों को डिजिटल सबक सिखाने को कहा, इसके लिये जनता को जागरूक करने और प्रतिबिंब ऐप से पहचान कर कार्रवाई करने को कहा। पुराने केस का अविलंब निस्तारण करने को कहा गया। थानों में प्रशिक्षण और स्वच्छता पर फोकस करने को कहा गया। वहीं, केंद्रीकृत मालखाना बनेगा।
नये IG बोले, भरोसे, न्याय और हिफाजत के संदेशवाहक बनें पुलिस…
Date:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…
Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...
पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...
चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…
Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...
उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…
Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...
DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…
Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...







