spot_img
spot_img
spot_img

नई नवेली दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़, सुहागरात के दिन दूल्हे को आया बुखार, और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कोरोना महामारी कोहराम पूरे देश में जारी है। मौत के आकड़े इस कदर बढ़ रहें की थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक खबर यूपी के बिजनौर से आ रही है। दरअसल एक दुल्हन की हंसती- खेलती जिंदगी को कोरोना ने काली रात बना दी। बिजनौर शहर के मोहल्ला जाटान निवासी अर्जुन की शादी 25 अप्रैल को चांदपुर के कस्बा स्याऊ निवासी बबली के साथ हुई थी।

25 तारीख को अर्जुन की बारात धूमधाम के साथ स्याऊ गई थी और दिन में पूरी धूमधाम से बारात की चढ़त हुई और उसके बाद जयमाला फेरों की रस्में भी खुशी-खुशी पूरी होने के बाद शाम को 7 बजे के आसपास बारात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया था। बारात खुशी-खुशी बिजनौर पहुंच गई और दुल्हन का भी ससुराल पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया, लेकिन दुल्हन को क्या पता था कि ये सुहागरात नहीं काली रात है।



दुल्हन को अपने पति को इस दुनिया से अलविदा करना पड़ेगा। सुहागरात के दिन दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आया और ज्यादा तबीयत खराब होने पर अर्जुन को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉज‍िट‍िव आई। दूल्हे को जिला अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर दिया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई। पड़ोसियों का कहना है कि आक्सीजन की कमी होने से दूल्हे  ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। जब ये खबर दुल्हन  के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।

बबली के लिए ये दुखद घटना थी

शादी के दो दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस दूल्हे के साथ बबली ने जीवन भर साथ निभाने के सपने देखे थे, वह 72 घंटे में ही चूर-चूर हो गया और वह जन्म-जन्म का साथ सिर्फ 72 घंटे तक ही चल पाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...