Kohramlive : नए साल पर लोगों को LPG ने बड़ा झटका दिया है। आज से LPG की कीमतों में इजाफा हुआ है। 1 जनवरी से पूरे देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है। गैस वितरण कंपनियों ने नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को आम लोगों को यह बड़ा झटका दिया है।
1 जनवरी से राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1769 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये, मुंबई में 1721 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये हो गई है। इसके अलावा अगर घरेलू गैस सिलेंडर के कीमतों की बात की जाए तो उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया।
घरेलू गैस की कीमत दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल
इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें : रांची के आसपास पिकनिक मनाना हो तो झांक ले यहां…










