हरियाणा : खनन के दौरान पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया। चट्टान के नीचे करीब 10 वाहन दब गये। इसमें 10 से 15 लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों को सूचना दी गई। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने चट्टान के नीचे से 3 लोगों को निकाला। जिसमें दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह हादसा हरियाणा के डाडम खनन क्षेत्र में हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौक़े पर कृषि मंत्री जेपी दलाल और एसपी अजीत सिंह शेखावत पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया है।

भिवानी एसपी अशोक शेखवात ने बताया कि पहाड़ के मलबे में चार पोकलेन, 4 डंपर व अन्य मशीनें दबी हैं. अभी कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर धमाके के कारण हादसा हुआ। इसकी जांच की जा रही है। यहां बता दें कि प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगाई गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की इजाजत दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से ही खनन कार्य शुरू हुआ था और रविवार को हादसा हो गया। घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने सीएम खट्टर से बात कर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली।
Read More :नगर परिषद कार्यालय में लगी आग,कई अहम दस्तावेज जलकर राख
Read More :ओला-उबर की यात्रा होगी महंगी, 1 जनवरी से बढ़ जाएगा GST
Read More :PAN कार्ड यूजर्स इस गलती से बचें, लग जाएगा 10 हजार का जुर्माना
Read More :न पेट्रोल मिलेगी और न शराब, अगर…
Read More :युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को लगाई आग
Read More :राई औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, कई मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान
Read More :संन्यास के बाद Harbhajan ने Dhoni पर लगाए कई आरोप, जानें क्या कहा…
Read More :अब नहीं बढ़ाई जाएगी Income Tax Return फाइल करने की तारीख
Read More :पार्टी में तेज म्यूजिक बजाया, या पीकर हुड़दंग मचाया तो…
Read More :मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल
Read More :कांग्रेस विधायक Amba Prasad Corona positive, कई कार्यक्रमों में हुई थीं शामिल
Read More :कोडरमा में नवोदय विद्यालय के 5 बच्चे Corona positive
Read More :ट्रेन में छात्र को बदमाशों ने पेट में मारी गोली..
Read More :31st नाइट के जश्न पर किया ये काम तो होगी कार्रवाई…












