Kohramlive : अगर आपके दिल में आसमान के रहस्यमयी नजारों के लिये जरा-सी भी जगह है, तो तैयार हो जाइये, क्योंकि आज रात यानि 6 अक्टूबर की रात चांद सबसे सुंदर दिखेगा। धरती के बिल्कुल करीब आकर चांद अपने सबसे दिलकश, सबसे रोशन रूप में दिखाई देगा। यह कोई साधारण पूर्णिमा नहीं, यह है “Harvest Supermoon”, जो शरद ऋतु की पहली पूर्णिमा के रूप में धरती पर उतरने वाली एक स्वप्निल रोशनी है। नासा के अनुसार, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे नजदीक (Perigee) आता है और उसी क्षण पूर्णिमा होती है, तो उसे कहा जाता है, Supermoon। ऐसे समय में चांद सामान्य से 14% बड़ा और करीब 30% ज्यादा चमकीला दिखता है। यानि आज रात जब आप आसमान की ओर देखेंगे, तो आपको महसूस होगा, जैसे चांद थोड़ा और करीब आ गया है।
कब और कैसे देखें यह चमत्कारी नजारा
भारत में आज देर रात, जब शहर की हलचल थमने लगेगी, तभी आसमान में यह अलौकिक दृश्य उभरेगा। चांद का सबसे चमकीला क्षण होगा रात 11.47 बजे (भारतीय समयानुसार)। सूर्यास्त के तुरंत बाद, जब वह क्षितिज को छूने लगेगा, तब उसका सुनहरा रूप सबसे मनमोहक लगेगा, यही सही वक्त है फोटो खींचने और यादों में सहेज लेने का। किसी ऊंचे स्थान से पूर्व दिशा की ओर खुला आसमान देखिये। अगर बादल न हों, तो चांद की रोशनी में पूरा आसमान नहा उठेगा। आपको किसी महंगी दूरबीन की जरूरत नहीं, बस एक खुला आसमान, थोड़ी-सी तन्हाई और दिल में आसमानी ख्वाब। तो याद रखिये 6 अक्टूबर की रात, जब आसमान में उतरेगा ‘हार्वेस्ट सुपरमून’, तब धरती भी थोड़ी और खूबसूरत लगेगी। यह वही पल है जिसे देखकर हर कवि चुप हो जाता है, और हर दिल किसी अनकहे जादू में खो जाता है। “कभी-कभी आसमान हमें याद दिलाता है कि रोशनी दूर नहीं जाती, बस वक्त पर झांकना जरूरी है।”
इसे भी पड़े : कुछ ही देर में खत्म होगा सालों का इंतेजार, अब मुस्कुरायेगा पटना
इसे भी पड़े : शरद पूर्णिमा आज, बरसेगा अमृत, करें यह काम… जानें
इसे भी पड़े : ‘शक्ति’ का अलर्ट, कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश
इसे भी पड़े : SMS अस्पताल के ICU में भयानक आ’ग, 6 मरीजों की मौ’त…








