spot_img

कुछ ही देर में खत्म होगा सालों का इंतेजार, अब मुस्कुरायेगा पटना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वर्षों के इंतजार के बाद CM नीतीश कुमार सोमवार सुबह 11 बजे पटना मेट्रो के पहले फेज का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा भूतनाथ से न्यू ISBT तक शुरू की गई है, जो अब हर 20 मिनट पर चलेगी। CM साथ ही 6 भूमिगत स्टेशनों और 9.35 किमी लंबी सुरंग की आधारशिला भी रखेंगे। यह सुरंग पटना जंक्शन से मीठापुर तक फैली होगी। बेली रोड पर भूमिगत खंड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास आज ही होगा।

मेट्रो सेवा की खास बातें

स्टार्टिंग रूट: भूतनाथ रोड से न्यू ISBT तक

किराया: न्यूनतम ₹15, अधिकतम ₹30

समय: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक

फ्रीक्वेंसी: हर 20 मिनट में एक मेट्रो

रोजाना फेरे: 40 से 42

आरक्षित सीटें: महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 12-12 सीटें

मेट्रो के कोच बिहार की सांस्कृतिक विरासत जैसे गोलघर, महावीर मंदिर, बुद्ध स्तूप, नालंदा आदि के चित्रों और मधुबनी पेंटिंग से सजाये गये हैं।

सुरक्षा और सुविधाएं

हर कोच में 360° CCTV, पैनिक बटन, चार्जिंग पॉइंट

138 सीटों वाला कोच, 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं

सुरक्षा की जिम्मेदारी BSAP के जवानों को सौंपी गई है

भविष्य की मेट्रो योजनाएं

9.35 किमी की सुरंग, 6 भूमिगत स्टेशन

कुल लागत: ₹13,925.5 करोड़

पूरा संचालन: वर्ष 2027 तक

दो कॉरिडोर: रेड लाइन (16.86 किमी), ब्लू लाइन (14.56 किमी)

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...