Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस बदलाव का असर सोमवार से दिखने लगा है, बीते कल रांची समेत कई ज़िलों में बादल छाये रहे। मौसम सुहाना हो गया और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होगा और इसके बाद 20-21 मार्च को राज्यभर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि भी हो सकती है। अगले पांच रोज़ कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज… जानें
मौसम का हाल: 18 से 23 मार्च तक
18 मार्च:
आसमान में आंशिक बादल, मौसम रहेगा शुष्क। इस दिन कोई विशेष चेतावनी नहीं।19 मार्च:
राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश और वज्रपात के साथ गर्जन की संभावना।20 मार्च:
राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाओं के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट। उत्तरी और मध्य भागों में येलो अलर्ट भी रह सकता है।
21 मार्च:
राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं। वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हो सकता है।
22 मार्च:
कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। कोई खतरा नहीं।23 मार्च:
राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गर्जन और हल्की बारिश की संभावना। कोई विशेष चेतावनी नहीं।
सावधानी बरतें:
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें और हवा के झोंकों से बचने के लिए सतर्क रहें।






