spot_img
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े बढ़ई मिस्त्री से लूट लिये थे पैसे, देखिये फिर क्या हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बढ़ई मिस्त्री को लूटने वाले दो अपराधियों को रांची की कांके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम नसीम अंसारी उर्फ टार्जन और तौफिक अंसारी है। दोनों कांके के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया है।

यहां याद दिला दें कि बीते 29 जनवरी को राजीव शर्मा अपना पेमेंट लेकर वापस घर लौट रहे थे। उनकी जेब में कुल 20 हजार रुपये थे। वह बढ़ई मिस्त्री का काम करते हैं और अरसंडे हाइस्कूल के पीछे एक किराये के मकान में रहते हैं। लगभग शाम 4 बजे अपनी टीवीएस विक्टर मोपेड से लौट रहे थे। अरसंडे हाइस्कूल के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें पीछे से आवाज लगाई और रुकने के लिए कहा। राजीव रुक गये। एक शख्स ने उनसे खैनी मांगा। राजीव बोले… हम खैनी नहीं खाते… मेरे पास खैनी नहीं है। इतना सुनते ही बाइक सवार दोनों लड़के राजीव के साथ मारपीट करने लगे। उनके ही मफलर से उनका गला दबाने लगे। इसी दरम्यान एक लड़के ने राजीव की जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिये। राजीव चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुन आसपास के लोग भागे-दौड़े पहुंचे। बाइक सहित एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं दूसरा बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहा। लोगों को उसने अपना नाम नसीम अंसारी उर्फ टार्जन बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को दिये अपने बयान में अपने साथी का नाम तौफिक अंसारी बताया।

फरार तौफिक को पकड़ने के लिए रुरल एसपी की देखरेख में कांके थानेदार ब्रीज कुमार ने नेतृत्व में टीम बनाई गयी। टीम ने छापेमारी की और तौफिक उनकी गिरफ्त में आ गया। वहीं गिरफ्तार नसीम अंसारी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बिहार के बांका और रांची के गोंदा थाना में मामले दर्ज हैं। सुनें क्या बोले रुरल एसपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस

इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम

इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्‍ले-बल्‍ले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...