spot_img

SSP तक पहुंची बात और मुक्त हो गये 16 बंधक मजदूर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची SSP चंदन सिन्हा के कानों तक यह बात पहुंची कि छत्तीसगढ़ से रांची आये 21 मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। उनसे रांची से सटे नरकोपी के एक ईंट भट्टे में काम कराया जा रहा है। मजदूरों को मेहनताना तो दूर, रोज खाने-पीने तक नहीं दिया जा रहा। SSP ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। नरकोपी थानेदार को टीम बनाकर मजदूरों को रेस्क्यू करने का टास्क दिया। टीम में मांडर BDO और श्रम अधीक्षक को भी शामिल किया गया। गठित टीम नरकोपी थाना क्षेत्र के सरवा गांव स्थित ईंट भट्ठा पहुंची। पुलिस ने वहां से 16 मजदूरों को छुड़ाया। ये सभी छत्तीसगढ़ के शक्ति जिला के रहने वाले हैं। सभी दो वक्त की रोजी-रोटी कमाने के वास्ते रांची आये थे। इनमें सात पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। रेस्क्यू किये गये मजदूरों ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2023 में सभी रांची आये थे। पहले तो ईंठ भट्ठा मालिक तबारक अंसारी का व्यवहार ठीक-ठाक था। पैसा भी मिल रहा था और खाने-पीने रहने का भी जुगाड़ था। पर धीरे-धीरे तबारक अंसारी मजदूरी के पैसे देना बंद कर दिया। वहीं, जरूरी सुविधाएं भी बंद कर दिया। मजदूरों की शिकायत पर गई टीम ने ईंट भट्ठा मालिक से बकाया रकम 51 हजार रुपये मजदूरों को दिलवा दिये। इसके बाद अपने घर जाने के लिए सभी को पुलिस की गाड़ी से स्टेशन तक छोड़ दिया गया। वहीं, ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई का जा रही है।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई

इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...