spot_img
spot_img
spot_img

धमाके से दहला लग्जरी होटल साराटोगा, 22 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : एक बड़ी खबर क्यूबा के हवाना से सामने आ रही है। हवाना में होटल साराटोगा में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कम से कम 74 लोग घायल हो गए।  धमाके की वजह गैस का रिसाव बताई जा रही है।  दरअसल राजधानी हवाना के लग्जरी होटल साराटोगा में 96 कमरे हैं, होटल का रेनोवेशन हो रहा था, इस वजह से यहां कोई भी गेस्ट नहीं था। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने ट्वीट कर दुख जाता है। उन्होंने कहा कि यह कोई अटैक नहीं है, न ही किसी तरह का बम ब्लास्ट है। यह गैस रिसाव की वजह से हुआ है। यह एक दुखद घटना है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। लिहाजा यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट एक ट्रक के कारण हुआ था जो होटल में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रहा था। ब्लास्ट होने की वजह से होटल के चारों ओर धुआं फैल गया। लोग सड़कों की ओर दौड़ पड़े। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजेल पोर्टल ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि ओल्ड हवाना में बने 19वीं सदी के होटल के मलबे में लोग फंसे हो सकते हैं।

लेफ्टिनेंट कर्नल नोएल सिल्वा ने कहा

वहीं फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल नोएल सिल्वा ने कहा कि हम अभी भी मलबे के नीचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। होटल के पास वाले 300 स्टूडेंट्स की क्षमता वाले स्कूल को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे में 5 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। ब्लास्ट के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

इसे भी पढ़ें : KGF फेम एक्टर का हुआ निधन

इसे भी पढ़ें :Vivo का बंपर धमाका! इस फोन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए ऑफर

इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्‍या कर रहे SP…

इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…

इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...