जिउतिया से ठीक पहले बुझ गया घर का चिराग…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : वह केवल तीन साल का था, घर के रिश्तों की उलझन क्या होती है, नाराजगी और प्रतिशोध क्या होता है, शायद इन शब्दों का मतलब भी नहीं जानता था। गुरुवार शाम तक जिस भोला कुमार उर्फ प्रिंस को परिवार बेचैनी से तलाश रहा था, शुक्रवार सुबह उसकी तलाश एक ऐसी खबर के साथ खत्म हुई, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। मासूम का शव घर के पास स्थित नहर से बरामद हुआ। यह मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र की मनार पंचायत का है। पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्चे की सगी चाची को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। खबर है कि विकास यादव के तीन साल के बेटे भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार अचानक लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा नहीं मिला तो परिवार की बेचैनी बढ़ती चली गई। घर से लेकर आसपास के इलाकों तक तलाश शुरू हुई। पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजन पूरी रात इस उम्मीद में रहे कि शायद अगले ही पल उनका भोला मिल जाये। लेकिन शुक्रवार सुबह खबर आई कि गांव के पास स्थित नहर में एक बच्चे का शव मिला है। वह शव भोला का था। घटना का समय परिवार के दर्द को और गहरा कर गया। जिउतिया व्रत से ठीक पहले मासूम का शव मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस पर्व पर माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सलामती की कामना करती हैं, उसी से पहले एक मां को अपने तीन साल के बेटे की मौत की खबर मिली। गांव में घटना को लेकर शोक के साथ आक्रोश भी है।

SP ने बनाई SIT, डॉग स्क्वायड तक को लगाया

दाउदनगर SDPO चंद्रभूषण कुमार के मुताबिक, बच्चे की मां संगीता देवी ने बेटे के गायब होने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुये औरंगाबाद SP उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर विशेष जांच टीम यानी SIT गठित की गई। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान शक की सुई परिवार की एक महिला की तरफ घूमी। पुलिस ने मृतक की चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। SDPO चंद्रभूषण कुमार ने मीडिया को बताया कि पूछताछ में महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की। आरोपी महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला का आरोप था कि उसके जेठ और जेठानी उसके पति को उसके खिलाफ भड़काते थे, जिसके बाद पति उसे प्रताड़ित करता था और घर में झगड़े होते थे। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी और प्रतिशोध में महिला ने गुरुवार शाम अपने जेठ के तीन साल के बेटे भोला को गोद में उठाया और घर के पास स्थित नहर में फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...