सरकारी स्कूलों की रसोई में सेंधमारी, 19 सिलेंडर बरामद…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : सरकारी स्कूलों की रसोई में बच्चों के लिये रखा चावल और गैस सिलेंडर चोरी करने वाले चोर गिरोह का खुलासा नरकोपी पुलिस ने किया। पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से दो गैस सिलेंडर और चावल बरामद करने के बाद पूछताछ की, तो कथित तौर पर स्कूलों की रसोई से चोरी की एक पूरी कड़ी सामने आई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 19 गैस सिलेंडर, तीन बोरा चावल और एक अल्टो कार बरामद की गई है।

बोबरो मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगा चालक

पुलिस के अनुसार, बीते 1 अक्टूबर को नरकोपी थाना क्षेत्र के बोबरो मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार को जांच के लिये रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन को तेज गति से नरकोपी की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को नरकोपी रेलवे फाटक के पास रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से दो गैस सिलेंडर, तीन जूट के बोरे और एक प्लास्टिक के बोरे में चावल बरामद हुआ। पकड़े गये सुनील उरांव उर्फ सुनील कच्छप ने पुलिस को बताया कि बरामद गैस सिलेंडर और चावल बोबरो स्थित सरकारी स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरी किये गये थे। उसने भरनो, बेड़ो, लापुंग और नरकोपी थाना क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की रसोई से गैस सिलेंडर, चावल और अन्य सामान चोरी करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। चोरी के सामान रांची के मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबसली निवासी ऐनुल हक की गैस दुकान में बेचे जाते थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर 17 गैस सिलेंडर बरामद किये। इसके बाद पुलिस ने ऐनुल हक को भी गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें :

सास की ह’त्या, पत्नी को किया ल’हुलू’हान…

Ranchi : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो...

जेल की सलाखों के बीच अधिकारों की बात…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जेल की ऊंची दीवारों के भीतर...

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले, मायावती मेरी गुरु और बुआ मां हैं…

Delhi : बहुजन समाज पार्टी से जुड़े सियासी घटनाक्रम...

OpenAI ने लॉन्च किये 2 धांसू शॉपिंग फीचर्स…

Kohramlive : ऑनलाइन शॉपिंग में सबसे बड़ा सवाल अक्सर...

आंगनवाड़ी-सहिया दीदियों का हुआ सम्मान…

Ranchi : राजधानी रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: