spot_img
spot_img

हंसी-खुशी में लग गई खुरेंच, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : मन में ढेर सारी उमंग, तरंग और उत्साह लिये घर से निकले अरूण मिर्धा और मनेष महतो काल के गाल में समा गये। मौके पर चीख-चित्कार मच गई। कुछ देर के लिये रोड जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतक अरूण मिर्धा की लाश  उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी और तीन बेटियों को रोते-बिलखते देख वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू छलक आये। तीनों बेटियों के मुख से एक ही बोल निकले, बाबा… अब कौन पढ़ायेगा हम लोगों को… घर का खर्चा पानी अब कैसे चलेगा… हम तो अनाथ हो गये। सबसे बुरा हाल उनकी पत्नी का था। वो बार-बार बेहोश हो रही थी। यह दर्दनाक हादसा आज राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के महिलौंग रिंगरोड में हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले अरूण मिर्धा और मनेष महतो नामकुम हहाप पंचायत के हेसापीड़ी गांव के रहनेवाले थे। वहीं इस हादसे में कुछ अन्य लोग भी जख्मी हो गये।

घटना के संबंध में बताया गया कि हेसापीड़ी के कुछ लोग आज पिकनिक मनाने के लिये दो वाहन में सवार होकर हुंडरू फाॅल जाने के लिये घर से निकले थे। एक गाड़ी आगे निकल गई। दूसरी पिकअप वैन पीछे-पीछे जा रही थी। पिकअप वैन में जेनरेटर और अन्य सामान रखे हुये थे। वहीं कुछ लोग भी बैठे हुये थे। तभी महिलौंग रिंगरोड के पास एक ट्रेलर ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकलने में कामयाब रहा।

इधर सड़क पर उतरे गुस्साये ग्रामीणों का कहना था कि रिंगरोड बनने के बाद से अब तक कइयों की जान सड़क हादसे में चली गई। ग्रामीण यहां अंडरपास पथ बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना था कि इस बारे में कई बार जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया गया, लेकिन बात आई गई कर दी गई।

इसे भी पढ़ें :युवा CM हेमंत सोरेन की बरसी रहमत, सही-सलामत लौटे ये बंदे…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ ने चार को बनाया अपना निवाला, डर-भय में लोग

इसे भी पढ़ें :लड़कियों के वॉशरूम में हिडेन कैमरे पर बवाल…

इसे भी पढ़ें :पत्नी के घर से भागते ही पति बोला, मुझे पूरा शक अपने जीजा पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :CM से मिले तेज तर्रार IPS अनिल पालटा

इसे भी पढ़ें :इन तीन सीनियर IPS को मिला प्रमोशन…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...